DelhiE-PaperUTTARPRADESHउतरप्रदेशऑटोमोबाइलखेलजबलपुरटेकदेशनरसिंहपुरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण: न्यायमूर्ति राजकृष्ण तन्खा के नाम पर अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप  

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण: न्यायमूर्ति राजकृष्ण तन्खा के नाम पर अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप

सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत की उपस्थिति में ‘फोर्थ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशन डायलॉगÓ में हुईं 3 ऐतिहासिक घोषणाएं

नई दिल्ली, यश भारत । डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘फोर्थ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशन डायलॉग एंड एनएक्सटी जुडिशियल फोरमÓ का मंच मध्य प्रदेश और संपूर्ण विधिक जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा न्याय व्यवस्था के पुरोधाओं की स्मृति में तीन अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप शुरू करने का ऐलान किया गया। इसमें न्यायमूर्ति राज कृष्ण तन्खा (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के पिता) के नाम पर ‘राजकृष्ण तन्खा स्मृति फेलोशिपÓ, प्रख्यात कानूनविद् डॉ. एल.एम. सिंघवी (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के पिता) के सम्मान में ‘डॉ. एल.एम. सिंघवी फेलोशिपÓ और भारत के दिग्गज वकील राम जेठमलानी (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सांसद महेश जेठमलानी के पिता) की स्मृति में ‘राम जेठमलानी फेलोशिपÓ की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि ‘तन्खा मेमोरियलÓ के माध्यम से सांसद विवेक तन्खा समाज सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित करते आ रहे हैं, और अब इस अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के माध्यम से शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। यह आयोजन इसलिए भी अद्भुत रहा क्योंकि तीनों महान न्यायविदों के सुपुत्र आज स्वयं देश के शीर्ष न्यायविद व सांसद हैं और अपने पिताओं की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

IMG 20261029 WA0008

कार्यक्रम की 3 प्रमुख एवं ऐतिहासिक घोषणाएं:

1. अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप का ऐलान: विश्व की शीर्ष यूनिवर्सिटीज के मेधावी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए ‘राजकृष्ण तन्खा स्मृति फेलोशिपÓ, ‘डॉ. एल.एम. सिंघवी फेलोशिपÓ और ‘राम जेठमलानी फेलोशिपÓ की आधिकारिक शुरुआत की गई।

2. इंटरनेशनल जुडिशियल फोरम का गठन: वैश्विक स्तर पर कानूनी विमर्श और सुधारों को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय जुडिशियल फोरम के गठन की घोषणा की गई, जिसका भव्य समिट मार्च 2027 में आयोजित किया जाएगा।

3. ‘लीगल स्पीकिंगÓ न्यूजपेपर की लॉन्चिंग: कानूनी जागरूकता, निष्पक्ष समाचारों और संवैधानिक मुद्दों को समर्पित ‘लीगल स्पीकिंगÓ समाचार पत्र का आधिकारिक विमोचन किया गया।

 

जबलपुर से जुड़ाव और न्याय क्षेत्र में सुधार:

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भावुक होते हुए साझा किया कि उनके पिता न्यायमूर्ति राज कृष्ण तन्खा जबलपुर हाईकोर्ट में पदस्थ थे और आयोजक सांसद कार्तिकेय शर्मा की जन्मभूमि भी जबलपुर ही है। इस गहरे आत्मीय नाते का उल्लेख करते हुए उन्होंने न्याय क्षेत्र में आ रहे आधुनिक परिवर्तनों और सुधारों पर अपनी बात रखी। मीडिया नेटवर्क न्यूज़एक्स (लीगली स्पीकिंग) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा और महेश जेठमलानी सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button