भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई बागमुगलिया और शांतिनगर से हाथभट्टी शराब व 1 हजार लीटर लहान बरामद, शाहजहानाबाद से तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
बागमुगलिया और शांतिनगर से हाथभट्टी शराब व 1 हजार लीटर लहान बरामद, शाहजहानाबाद से तस्कर गिरफ्तार
भोपाल यश भारत। जानकारी के अनुसार अवैध शराब के निर्माण बिक्री और सेवन के खिलाफ आबकारी विभाग ने शहर में अलग अलग टीमों के माध्यम से कार्रवाई की। इस दौरान बागमुगलिया और शांतिनगर क्षेत्र से हाथभट्टी शराब और करीब एक हजार लीटर लहान बरामद किया गया। वहीं शाहजहानाबाद क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बागमुगलिया में दुकान के पास अवैध रूप से शराब पीने के मामले में भी कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीमों ने बागमुगलिया और शांतिनगर में दबिश देकर हाथभट्टी शराब और लहान जब्त किया। इन मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाना है।
इधर शाहजहानाबाद क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान संजय बाथम को 52 पाव देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। वहीं, बागमुगलिया में दुकान के पास अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।






