कटनी

एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में काट रहा था फरारी

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने पिछले एक साल से फरार कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। बड़वारा थाना प्रभारी ने बताया कि जगदेव सिंह सोलंकी पिता फूलसिंह रघुवंशी निवासी ग्राम बांसा चंदिया हाल निवासी ग्राम परसेल ने 14 मई 2025 को बड़वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपी अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह एवं पुष्पेन्द्र ने तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी। रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में धारा 117(2), 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। प्रकरण का आरोपी गुलाब सिंह पिता अमोल सिंह निवासी ग्राम परसेल घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। विगत 21 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button