कटनीमध्य प्रदेश

शहर की सड़कों पर उतरा जनसैलाब, राहगीरी डे बना स्वच्छता का बड़ा जनआंदोलन

गर्ग चौराहा से कारगिल चौक तक सड़कें बनीं खुला मंच, हर गतिविधि में दिखी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

शहर की सड़कों पर उतरा जनसैलाब, राहगीरी डे बना स्वच्छता का बड़ा जनआंदोलन

गर्ग चौराहा से कारगिल चौक तक सड़कें बनीं खुला मंच, हर गतिविधि में दिखी नागरिकों की सक्रिय भागीदारीIMG 20260524 WA0049

IMG 20260524 WA0053 IMG 20260524 WA0065 IMG 20260524 WA0062 IMG 20260524 WA0047 IMG 20260524 WA0056 IMG 20260524 WA0051

कटनी ,यशभारत। रविवार की सुबह शहर में नज़ारा पूरी तरह अलग था। गर्ग चौराहा से कारगिल चौक तक का पूरा मार्ग इस बार वाहनों के बजाय लोगों की ऊर्जा, रचनात्मकता और सामूहिक भागीदारी से जीवंत हो उठा। ‘राहगीरी डे’ 2026 के सातवें संस्करण में शहर ने एक दिन के लिए खुली सड़क को सार्वजनिक जीवन के उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एमआईसी सदस्य जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार सहित पार्षद मौसुफ अहमद बिट्टू, गोविंद चावला, रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, रचना गुप्ता (चिकित्सक), समाजसेवी, उद्योगपति, विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, युवा, बुजुर्ग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सुबह से ही सड़कें एक खुले सार्वजनिक स्थल में बदल गईं। कहीं योग और ध्यान हुआ, तो कहीं जुंबा की लय पर युवाओं ने ऊर्जा दिखाई। बच्चों की स्केटिंग और साइकिलिंग ने माहौल को जीवंत बनाया। रंगोली और नुक्कड़ नाटकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से दिया।
कार्यक्रम में फोर बिन प्रेजेंटेशन के जरिए कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई। ‘प्लास्टिक को ना’ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता दिखाई दी। हस्ताक्षर अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संकल्प दोहराया। साथ ही इको ब्रिक्स, अनुपयोगी सामग्री से बनी कलाकृतियों और रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महापौर ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर को जिम्मेदारी और भागीदारी के साथ जोड़ते हैं और स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देते हैं।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए, तभी शहर वास्तविक रूप से स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।
कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट, क्यूआर कोड स्कैन कर फीडबैक, मैजिक शो और रसकला संगीत विद्यालय की नन्ही बच्चियों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। अंत में प्रतिभागियों को तुलसी का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री असित खरे, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन सहित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर भी मौजूद रहे।
राहगीरी डे ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब नागरिक खुद आगे आते हैं, तो शहर सिर्फ बदलता नहीं, बल्कि एक नई पहचान गढ़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button