मुख्य ख़बरें

दरवाजे पर फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में उलझी मौत की गुत्थी

यशभारत,  डिंडोरी। डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत धवाडोंगरी गांव में 40 वर्षीय मनोहर टेकाम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव इतवारी मरावी के घर के दरवाजे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की आशंका के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

अब पुलिस जांच पर टिकी नजरें

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनोहर टेकाम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button