इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

5 हजार दो, नहीं तो धंधा नहीं कर पाओगे: मिठाई दुकानदार से वसूली का आरोप, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर में मिठाई दुकान संचालक से कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने दुकान संचालक से फ्री में सामान देने और हर माह अथवा सप्ताह 5 हजार रुपए देने की मांग की। मना करने पर दोनों ने दुकान पर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दुकान संचालक और उसके नौकर को चोटें आई हैं।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, बप्पा स्वीट्स दुकान पर अवैध वसूली को लेकर विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अर्जुन यादव और सागर यादव नाम के युवकों ने दुकान संचालक से मुफ्त में सामान देने की मांग की। इसके साथ ही 5 हजार रुपए की मांग भी की गई। दुकान संचालक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
बताया गया है कि हमले में दुकान संचालक के साथ उसका नौकर भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क, गदेहरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button