जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला में जल्लाद पति की कारतूत : पत्नी से की जमकर मारपीट, हाथ पैर जख्मी

जबलपुर, यशभारत। थाना बरेला अंतर्गत जल्लाद पति की कारतूत सामने आई है। जहां विवाह के दस वर्ष बीत जाने के बाद भी पति आए दिन पत्नी को प्रताडि़त करने से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात आरोपी ने पत्नी से जमकर मारपीट कर हाथ पैर जख्मी कर दिए। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला निवासी रमपुरी चैखड़ा ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पहले वीरू चौधरी से हुयी थी शादी के बाद उसके पति उसे अच्छे से रख रहा था लेकिन लगभग 1 वर्ष से पति छोटी-छोटी बातों को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आये दिन मारपीट करता है । आज दोपहर लगभग 2 बजे उसके साथ घर में गाली गलोज कर मारपीट की जिससे हाथ पैर में चोट आयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button