4 अगस्त को निकलेगा चालीसवां मातमी जुलूस, शिया समाज करेगा शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत

4 अगस्त को निकलेगा चालीसवां मातमी जुलूस, शिया समाज करेगा शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत
भोपाल यश भारत। शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में चालीसवां मातमी जुलूस मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को रात्रि 8 बजे करोंद स्थित शिया मस्जिद से निकाला जाएगा। जुलूस शिया मस्जिद से प्रारंभ होकर हरी मज़ार चौराहा होते हुए पुनः शिया मस्जिद पहुंचकर संपन्न होगा। इस अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से शिया समाज के बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। मातमी जुलूस के दौरान इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की जाएगी तथा नौहाख्वानी और मातम का आयोजन होगा। आयोजकों ने शिया समाज के सभी लोगों से समय पर पहुंचकर जुलूस में शामिल होने की अपील की है। जुलूस को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।







