कटनी

सेवानिवृत्ति समारोह में भावुकता और सम्मान का संगम

सेवा निवृत्त अधिकारियों ने साझा किए अनुभव, जिला पंचायत सीईओ ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सेवानिवृत्ति समारोह में भावुकता और सम्मान का संगम

सेवा निवृत्त अधिकारियों ने साझा किए अनुभव, जिला पंचायत सीईओ ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं1000316742

कटनी, यशभारत। जिला पंचायत कार्यालय में एक भावनात्मक और सम्मानपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब कटनी एवं बड़वारा जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त हुए चार अधिकारियों-कर्मचारियों को विदाई दी गई। लंबे सेवाकाल के बाद जब इन अधिकारियों ने शासकीय सेवा से विदाई ली, तो कार्यक्रम में भावुकता और गर्व दोनों ही भाव स्पष्ट नजर आए।
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में दिया गया उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति किसी अंत का नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत का संकेत है, जिसमें अनुभव समाज और परिवार के लिए अधिक उपयोगी भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री कौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक स्तर पर सहयोग हमेशा उपलब्ध रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वालों में जनपद पंचायत बड़वारा के पंचायत समन्वय अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, कटनी के सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह, तथा जनपद पंचायत कटनी के लिपिक राजकुमार पांडे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने 31 मई 2026 को सेवा पूर्ण की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभागीय यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में मिले अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार असाटी, उमेश सोनी, नरेश राठौर, प्रमोद खरे, जेपी खरे, अरुण गौतम, समीर श्रीवास्तव, सनी खरे सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button