कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च का बदला ठिकाना, अब भोपाल नहीं जबलपुर में जुटेगा सियासी जमावड़ा26 नवंबर को संविधान दिवस पर होगा विशाल आयोजन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ और वोट रक्षक अभियान’ का होगा आगाज

कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च का बदला ठिकाना, अब भोपाल नहीं जबलपुर में जुटेगा सियासी जमावड़ा
26 नवंबर को संविधान दिवस पर होगा विशाल आयोजन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ और वोट रक्षक अभियान’ का होगा आगाज
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस के आगामी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला विशाल संविधान रक्षा मार्च अब राजधानी भोपाल के बजाय जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल में बदलाव के बाद कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संविधान की रक्षा लोकतंत्र की सुरक्षा के संदेश के साथ निकाले जाने वाले इस मार्च को पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़े आयोजन के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी में है। इसके माध्यम से कांग्रेस अपने वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन और वोट रक्षक अभियान का भी भव्य शुभारंभ करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इस आयोजन के जरिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। भोपाल की जगह जबलपुर को आयोजन स्थल बनाए जाने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है। अब सबकी निगाहें 26 नवंबर को होने वाले इस मार्च पर टिकी हैं। कांग्रेस इसे संगठन की एकजुटता और अपने आगामी अभियान की दिशा तय करने वाले बड़े कार्यक्रम के रूप में देख रही है।







