आईईएस पब्लिक स्कूल की डांस प्रतियोगिता की तस्वीर पर विवाद, शिक्षा विभाग ने मांगा जवाबमुस्लिम समाज की शिकायत के बाद स्कूल को नोटिस, संकुल प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी

आईईएस पब्लिक स्कूल की डांस प्रतियोगिता की तस्वीर पर विवाद, शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
मुस्लिम समाज की शिकायत के बाद स्कूल को नोटिस, संकुल प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी
भोपाल,यश भारत। राजधानी के आईईएस पब्लिक स्कूल में आयोजित किंडरगार्टन इंटर-स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता की एक विवादित तस्वीर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तस्वीर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्कूल से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संकुल प्राचार्य को प्रकरण की प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन को अब विभाग के सामने अपना पक्ष रखना होगा। जांच में प्रतियोगिता की तस्वीर, कार्यक्रम की विषयवस्तु और आयोजन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें स्कूल के जवाब और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।







