भोपालमध्य प्रदेश

धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 पुलिस कस्टडी में

धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 पुलिस कस्टडी में

​भोपाल, यश भारत। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और मारपीट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बृजेंद्र प्रजापति को देर रात एक विशेष घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बृजेंद्र प्रजापति घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। बीती मध्यरात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

​मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां
​इस प्रकरण में पुलिस अब तक सक्रियता दिखाते हुए कुल 5 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

​आज होगी कोर्ट में पेशी
​पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से आरोपियों को जेल भेजने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button