दमोहl हटा थाना अंतर्गत गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हटा थाना क्षेत्र के ग्राम दादपुर निवासी संजय (25) पिता कूरा अहिरवार और सीताराम (23) पिता बंदी अहिरवार बाइक पर सवार होकर हटा से अपने गांव लौट रहे थे।
सड़क हरदुआ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक (छोटा हाथी) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक संजय अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सीताराम से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही वे सिविल अस्पताल हटा पहुंचे। सीताराम को हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
Back to top button