मध्य प्रदेशराज्य

किसके सिर सजेगा ताज? : 5 पंचायतों को मिलेंगे नए मुखिया, 71 पंच पदों पर भी जोर-आज़माइश

मंडला। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जुलाई 2026 की स्थिति में रिक्त पदों के लिए पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडला द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले की 9 जनपद पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

 

जारी सूची के अनुसार सरपंच के 5 पद तथा पंच के 71 पद रिक्त हैं। जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के कोई पद रिक्त नहीं हैं।

 

सरपंच के रिक्त पदों में नैनपुर की ग्राम पंचायत चंदिया जर, नारायणगंज की देवहरीकला उर्फ बबलिया, बीजाडांडी की चरगांव माल, मवई तथा मंडला की गुरारखेड़ा ग्राम पंचायत शामिल हैं। जनपद पंचायतवार देखें तो मंडला में 27, मोहगांव में 4, घुघरी में 7, नैनपुर में 7, बिछिया में 7, मवई में 1, निवास में 3, नारायणगंज में 9 तथा बीजाडांडी में 6 पंच पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन संबंधी गतिविधियाँ प्रभावी रहेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button