देश

मिलावट की आशंका पर डेयरियों में जांच

दूध-पनीर से लेकर घी के नमूने लिए

मिलावट की आशंका पर डेयरियों में जांच

दूध-पनीर से लेकर घी के नमूने लिए03 02

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, भोपाल प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता की जांच

कटनी ,यशभारत। दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को शहर की तीन डेयरियों में जांच अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में टीम ने दूध, दही, पनीर और घी के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रघुनाथगंज स्थित श्री अमृत डेयरी का निरीक्षण कर दूध, पनीर और घी के नमूने लिए। वहीं नदी पार स्थित महाकाल डेयरी से दूध, दही और पनीर तथा ऑलफर्टगंज स्थित जायसवाल डेयरी से दूध का नमूना लिया गया।

रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

विभाग के अधिकारियों के अनुसार केवल नमूने लिए जाने से किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक नहीं माना जा सकता। खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता और संरचना का निर्धारण प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर होगा। यदि किसी नमूने में खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम,के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जांच और नमूना कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विशेष रूप से मिलावटी, अमानक अथवा गलत दावे के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर विभाग की निगरानी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button