देश

जन्माष्टमी से पहले मंदिरों की व्यवस्थाओं पर निगम की नजर

महापौर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ किया निरीक्षण

जन्माष्टमी से पहले मंदिरों की व्यवस्थाओं पर निगम की नजर

IMG 20260903 WA0115 1 IMG 20260903 WA0114 1 IMG 20260903 WA0109महापौर ने किया निरीक्षण, गड्ढे भरने और अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई-प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देश

कटनी ,यशभारत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर प्रीति सूरी ने शहर के प्रमुख मंदिरों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
महापौर ने सत्यनारायण मंदिर, श्री गोविंद देव मंदिर और श्री महालक्ष्मी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसरों में सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था की स्थिति देखी तथा अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गड्ढे और अतिक्रमण बनेंगे चुनौती नहीं

मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए महापौर ने सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और वाहनों से मंदिरों तक पहुंचेंगे, इसलिए आवागमन वाले मार्ग सुगम और सुरक्षित होना चाहिए।
मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमणों को लेकर भी महापौर ने सख्ती दिखाई। उन्होंने अतिक्रमण दस्ते को चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई कर मार्गों को खाली रखने तथा पर्व के दौरान लगातार निगरानी के निर्देश दिए, ताकि भीड़ के समय यातायात प्रभावित न हो।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि मौके पर सामने आई कमियों का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी आस्था का बड़ा पर्व है और निगम का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पर्व सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button