भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, व्यापारियों की परेशानी दूर करने निकालेंगे रास्ता मास्टर प्लान पर भी जल्द फैसला, राहुल गांधी की सभा को लेकर बोले हाईकोर्ट ने स्टेडियम में राजनीतिक रैली पर रोक लगाई है

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, व्यापारियों की परेशानी दूर करने निकालेंगे रास्ता

मास्टर प्लान पर भी जल्द फैसला, राहुल गांधी की सभा को लेकर बोले हाईकोर्ट ने स्टेडियम में राजनीतिक रैली पर रोक लगाई है

भोपाल, यश भारत। भोपाल में चल रही सीलिंग कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इससे शहर के व्यापारी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली में हैं और वहां वकीलों के साथ चर्चा कर पूरे मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा चल रही है। इस दिशा में जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि मास्टर प्लान से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है और आने वाले समय में स्थिति स्पष्ट होगी। राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी साधा निशाना , राहुल गांधी के इंदौर दौरे में कार्यक्रम स्थल को लेकर हुए बदलाव पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस जिस स्टेडियम की मांग कर रही है वहां राजनीतिक रैलियां आयोजित करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को स्टेडियम में जाना है तो वे वहां जा सकते हैं लेकिन राजनीतिक सभा के आयोजन की अनुमति नहीं है। राम मंदिर पर अखिलेश के बयान पर पलटवार , राम मंदिर में विशेष कर्तव्य अधिकारी बदले जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर विजयवर्गीय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राम मंदिर निर्माण के विरोध में रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button