पेपर लीक रोकने के लिए NTA की 7 लेयर की सुरक्षा, एडमिट कार्ड के साथ चाहिए ये डॉक्यूमेंट
दोपहर 01:30 बजे बंद हो जाएगा गेट

पेपर लीक रोकने के लिए NTA की 7 लेयर की सुरक्षा, एडमिट कार्ड के साथ चाहिए ये डॉक्यूमेंट
22 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज है। एनटीए का कहना है कि हमने निष्पक्ष, सुरक्षित और कैंडिड-फ्रेंडली परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है। यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5440 एग्जाम सेंटरों और विदेश के 14 एग्जाम सेंटरों पर होगी। नीट री-एग्जाम के लिए 95000 से ज्यादा एग्जाम रूम्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा 1,38,560 CCTV कैमरों की निगरानी नेशनल, स्टेट और मंत्रालय लेवल पर लाइव निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी फीड का एनालिसिस AI द्वारा किया जा रहा है।
नीट की टाइट सिक्योरिटी
पुलिस, पैरामिलिट्री, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग को तैनात किया गया है। कस्टोडियन बैंकों में गोपनीय सामग्री की जांच की गई। हर सिस्टम को शुरू से अंत तक परखने के लिए 20 जून को देशव्यापी मॉक ड्रिल की गई।
NTA की अपील
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों और उनके पेरेंट्स से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और ‘पेपर लीक’ के फर्जी संदेशों पर ध्यान न दें- वे झूठे हैं और उनका मकसद गुमराह करना और तनाव पैदा करना है। एनटीए कहा कि परीक्षा देने वाले 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों- हमारे देश के भविष्य के डॉक्टर्स को हम शांत रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हैं। हम तैयार हैं। शुभकामनाएं!
![]()
कभी NEET छोड़ रहा था, आज गांव का अकेला डॉक्टर है मजदूर का बेटा
सफलता केवल एक परीक्षा पास करने भर की कहानी नहीं होती। इसके पीछे गरीबी में बड़े सपने देखना का हौसला चाहिए। हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर विश्वास होना चाहिए। ऐसे ही अटूट विश्वास वाली कहानी है बिहार के शिव कुमार की, जो बिहार के बेहद गरीब परिवार से आते हैं। पहले अटेंप्ट में नीट में अच्छा स्कोर नहीं कर पाने के बाद नीट एग्जाम छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन मजदूर पिता ने फिर से ट्राई करने की सलाह दी। शिव कुमार आज दरभंगा के हॉस्पिटल में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं।
पेपर लीक रोकने के लिए 7 लेयर की सुरक्षा
पेपर लीक या परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एनटीए और शिक्षा मंत्रालय ने 7 लेयर की सुरक्षा का ध्यान रखना है।
1. पेपर सेट करने वाले एग्जाम खत्म होने तक ‘लॉकडाउन’ में हैं।
2. पेपर की प्रिटिंग सीसीटीवी की निगरानी और एक खास कोड के जरिए ट्रैक की गई।
3. क्वेश्चन पेपर लाने-ले जाने के लिए वायु सेना की मदद से लेकर GPS से लैस गाड़ियों का इस्तेमाल।
4. उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।
5. एग्जाम के दौरान सिग्नल जैमर, सीसीटीवी से निगरानी और रियल टाइम एक्टिविटीज पर नजर होगी।
6. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी रखी जा रही है। 22 जून तक टेलीग्राम बैन है।
7. एग्जाम खत्म होने के बाद OMR शीट्स को सीलबंद लिफाफो में CCTV और सेना की निगरानी में मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
एग्जाम सेंटर पर पहुंच रहा है सिक्योरिटी का सामान
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। एग्जाम सेंटर्स पर सिक्योरिटी को लेकर जरूरी सामान पहुंच रहा है।
दोपहर 01:30 बजे बंद हो जाएगा गेट
दोपहर 01:30 बजे नीट एग्जाम सेंटर के गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार को अंदर एंट्री नहीं दी जा सकेगी। उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से करीब 1 घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- उम्मीदवार परीक्षा हॉल में सभी निर्देशों का पालन करेगा और अनुशासन बनाए रखेगा।
- उम्मीदवार परीक्षा के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करेगा।
- उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन (Unfair means) वाली गतिविधि का उपयोग या उसे बढ़ावा नहीं देगा।
- अगर उम्मीदवार को परीक्षा में कोई अन्य उम्मीदवार अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत ड्यूटी पर मौजूद निरीक्षकों (Invigilators) को दी जाएगी।
- उम्मीदवार केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं लाएगा।
- उम्मीदवार तलाशी (Frisking) के दौरान परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों के साथ सहयोग करेगा।
- उम्मीदवारों को अनिवार्य शारीरिक तलाशी के लिए उपलब्ध होने हेतु, आवंटित परीक्षा केंद्र पर काफी पहले रिपोर्ट करना चाहिए।
11 बजे से शुरू होगी रिपोर्टिंग
नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। लेकिन उम्मीदवारों की एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इसलिए, उम्मीदवार को घर से काफी पहले निकलना चाहिए, जिसमें ट्रैफिक, केंद्र का स्थान और मौसम की स्थिति आदि का ध्यान रखना जरूरी है।
एडमिट कार्ड के साथ रख लें डॉक्यूमेंट्स
नीट यूजी एग्जाम के लिए घर से निकल रहे उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स रख लें। एडमिड कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई ID प्रूफ भी होना चाहिए। ID प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, PAN कार्ड या एडमिट कार्ड के NEET UG निर्देश अनुभाग में बताया गया कोई अन्य दस्तावेज इस्तेमाल किया जा सकता है।
NEET UG 2026 परीक्षा केंद्र में कई वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले जानना जरूरी है-
- परीक्षा हॉल में स्टडी मटेरियल, कैलकुलेटर और किसी भी तरह की स्टेशनरी ले जाना मना है।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन और फिटनेस बैंड जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह बैन हैं।
- उम्मीदवारों को पर्स, बैग, बेल्ट और टोपी जैसी निजी चीजें साथ नहीं ले जानी चाहिए।
- खाने-पीने की वस्तुएं और मेटल एक्सेसरीज भी अनुमति नहीं हैं।
- केवल स्वास्थ्य कारणों से पहले से अनुमति होने पर ही कुछ चीजें ले जाने की छूट मिल सकती है।
- किसी भी प्रकार की घड़ी (watch) परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
NTA NEET 2026 LIVE: स्पेशल ट्रेनें
21 जून को NEET 2026 परीक्षार्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा दिल्ली रूट पर जो स्पेशल ट्रेनें पहले 20 जून तक ही चलनी थीं, उन्हें अब 21 जून को भी चलाया जा रहा है।







