दिल्ली प्रदर्शन से पहले सख्ती भोपाल-ग्वालियर में छात्रों को रोका

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सख्ती भोपाल-ग्वालियर में छात्रों को रोका
– जंतर-मंतर जाने वाले छात्रों को रास्ते में रोका ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
.jpeg)
भोपाल, यशभारत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले कार्रवाई की खबरों ने मध्यप्रदेश में भी हलचल बढ़ा दी है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रहे छात्रों को भोपाल और ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर रोके जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें चार छात्रों को भोपाल और तीन को ग्वालियर में ट्रेन से उतारा गया। हालांकि छात्रों को रोकने के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भोपाल में चार ग्वालियर में तीन छात्र रोके गए
जानकारी के अनुसार तेलंगाना के स्टेनली कोरानी राजेश कोरापाका रंगासाई रेड्डी और वेंकटेश गौड़ को भोपाल में ट्रेन से उतारा गया। वहीं आंध्र प्रदेश के बाबा फखरुद्दीन बी. वेंकटेश और रेनजित राजीव को ग्वालियर में रोका गया। छात्रों को किस आधार पर रोका गया और उन्हें कहां ले जाया गया इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
दिल्ली में भी कार्रवाई की खबर
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में भी पुलिस कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही हिरासत में लिया गया। वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में उनके माता-पिता के घर से हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है। पार्टी की लीगल हेड रत्ना सहित 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम में बनाए गए अस्थायी केंद्र में भेजे जाने की भी जानकारी है। इन घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
ट्रेनें रद्द यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्रदर्शन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और मुंबई से भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22221 शामिल बताई गई हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के हवाले से बताया गया है कि यह व्यवस्था एक दिन के लिए है। यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी शुरू की गई हैं। अचानक रेलगाड़ियां रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।







