भोपालमध्य प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

भोपाल , यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रदेश में एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल सत्ता के नहीं बल्कि निरंतर सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के वर्ष रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को प्राथमिकता दी है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस गौरवपूर्ण यात्रा और उनके सेवा भाव को प्रदेश के जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button