भोपाल

फर्जी आईएएस बनकर ठगी करने वाली तृप्ति और भाई सुधांशु को चंदेरी से भोपाल लेकर आई पुलिस 

  • फर्जी आईएएस बनकर ठगी करने वाली तृप्ति और भाई सुधांशु को चंदेरी से भोपाल लेकर आई पुलिस
    – होटल-रिसॉर्ट लीज दिलाने के नाम पर ठगी का मामला, कोर्ट ने 7 सितंबर तक चार दिन की पुलिस रिमांड दी
    भोपाल, यश भारत । खुद को ट्रेनी आईएएस अधिकारी और मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर बताकर लोगों पर रौब जमाने और होटल-रिसॉर्ट की लीज दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपों में घिरी तृप्ति सिंह राजपूत और उसके भाई सुधांशु सिंह को बागसेवनिया पुलिस गुरुवार को चंदेरी से भोपाल लेकर पहुंची। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।
    भोपाल पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने होटल-रिसॉर्ट लीज दिलाने के नाम पर कथित तौर पर की गई ठगी के मामले में आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर दोनों को 7 सितंबर तक चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
    ठगी की रकम और फर्जी दस्तावेजों की होगी पड़ताल
    रिमांड के दौरान पुलिस अब आरोपियों से कथित ठगी की रकम, लेन-देन, बैंक खातों और फर्जी दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि फर्जी पहचान और पद का इस्तेमाल कर आरोपियों ने कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया।
    जांच में कथित तौर पर सामने आए दस्तावेजों और बैंक खातों की भी पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
    चंदेरी से भोपाल तक पहुंचा मामला
    तृप्ति और सुधांशु को पुलिस चंदेरी से लेकर भोपाल पहुंची है। अब रिमांड के दौरान पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित रहेगी कि कथित ठगी की रकम कहां और किन खातों में पहुंची तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button