भोपाल

जन्माष्टमी पर भक्ति से सराबोर होगी राजधानी,  गूंजेगा माखन-मटकी फोड़ने का उल्लास

जन्माष्टमी पर भक्ति से सराबोर होगी राजधानी,  गूंजेगा माखन-मटकी फोड़ने का उल्लास

भोपाल, यश भारत । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर को राजधानी भक्ति, आस्था और संस्कृति के रंग में रंगी नजर आएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक आयोजन होंगे। श्री हरिहर महोत्सव समिति की ओर से लगातार 14वीं बार भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि इस्कॉन पटेल नगर में विशेष जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
21 स्थानों पर होगा माखन-मटकी फोड़ उत्सव
श्री हरिहर महोत्सव समिति की शोभायात्रा श्रीजी मंदिर, लखेरापुरा से दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। यात्रा के दौरान 21 स्थानों पर श्रीकृष्ण ग्वालों के साथ माखन-मटकी फोड़ते नजर आएंगे। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी।
इनमें कैलाश पर्वत पर शिव-पार्वती, झूले पर राधा-कृष्ण तथा वासुदेव द्वारा बाल श्रीकृष्ण को ले जाने का दृश्य प्रमुख आकर्षण रहेगा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिलेगा और पूरा मार्ग कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button