जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वर्गीय मोहन प्यारी की स्मृति में आयोजित होगा राहत स्वास्थ्य सिविल 21 मार्च से 2 अप्रैल तक मुरैना में आयोजन, एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा

 

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के दिल्ली निवास पर हुई बैठक

नई दिल्ली, यश भारत। जस्टिस तंखा मेमोरियल और रोटरी क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रहता स्वास्थ्य शिविर इस वर्ष 26 मार्च से 2 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के मुरैना में आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर पिछले दिनों राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के दिल्ली आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश जेके महेश्वरी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल मौजूद रहे। जहां शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई इस दौरान बैठक में दिल्ली के कई प्रतिष्ठित डॉक्टर भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने सुझाव दिए साथ ही साथ शिविर के दौरान अपनी सेवाएं देने की भी बात कही। इस बार का राहत शिविर जस्टिस जीके माहेश्वरी की स्वर्गीय माताजी मोहन प्यारी की स्मृति में आयोजित होने जा रहा है जिसमें लगभग एक लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

देश विदेश से आते हैं विशेषज्ञ

जस्टिस तंखा मेमोरियल और रोटरी क्लब द्वारा हर वर्ष देश के पिछड़े क्षेत्रों में राहत शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां पर देश ही नहीं विदेश के जाने माने डॉक्टर अपनी सेवाएं देने पहुंचते हैं। इस दौरान जिन लोगों का उपचार सिविल में संभव होता है उन्हें वहां औपचारिक किया जाता है वही जिन को हायर इंस्टिट्यूट में ऑपरेशन या अन्य तरह की चिकित्सा की आवश्यकता होती है उन्हें वहां पर ले जाकर वे सुविधाएं प्रदान करी जाती हैं। शिविर के आयोजन में राज्यसभा सांसद तंखा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button