भोपाल

दिल्ली पहुंचे नरोत्तम, भाजपा में बढ़ी हलचल

दिल्ली पहुंचे नरोत्तम, भाजपा में बढ़ी हलचल
–  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, संगठन में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज
भोपाल, यश भारत । दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के करीब एक महीने बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अचानक दिल्ली पहुंचने से प्रदेश भाजपा की सियासत में हलचल बढ़ गई है। मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। अचानक हुए इस घटनाक्रम को दतिया उपचुनाव के बाद संगठन में चल रही कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।
नरोत्तम मिश्रा का भोपाल के नीलबड़ में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दाल-बाटी कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम पहले से तय था। इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम अचानक रद्द किया और दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
एक महीने से खाली है जिलाध्यक्ष का पद
दतिया में भाजपा की हार के बाद पार्टी ने जिला संगठन को भंग कर दिया था। इसके बाद नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन करीब एक माह गुजरने के बाद भी नाम तय नहीं हो सका है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली में हुई मुलाकात को दतिया संगठन के पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button