सीलिंग से परेशान भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद, मंत्री विजयवर्गीय बोले- निकलेगा रास्ता

सीलिंग से परेशान भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद, मंत्री विजयवर्गीय बोले- निकलेगा रास्ता
भोपाल, यश भारत । राजधानी में जारी सीलिंग की कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीलिंग की कार्रवाई से भोपाल के व्यापारी परेशान हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसा रास्ता निकालने का प्रयास करेगी, जिससे शहर के लोगों और व्यापारियों को नुकसान न हो।
विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल दिल्ली में हैं। अधिकारियों की वापसी के बाद इस मामले पर उच्चतम स्तर के वकीलों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि कानूनी पहलुओं को समझने के बाद सीलिंग कार्रवाई को लेकर कोई व्यावहारिक समाधान निकाला जा सकता है।
मास्टर प्लान पर भी जल्द फैसला
मंत्री ने भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी सरकार में चर्चा चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा। सीलिंग कार्रवाई के बीच मास्टर प्लान पर सरकार की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मास्टर प्लान को लेकर स्पष्टता आने के बाद शहर में व्यावसायिक गतिविधियों और भवन उपयोग से जुड़े कई मामलों को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।







