यश भारत की खबर का असर…शहपुरा टोल पर अस्थायी रूप से बंद होगा टोल संग्रह : मंत्री राकेश सिंह
शहपुरा (भिटौनी) यश भारत

शहपुरा (भिटौनी) यश भारत एनएचएआई की निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने की विस्तृत समीक्षा भोपाल-इंदौर एवं उज्जैन-झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की प्रक्रियाएँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
जबलपुर-दमोह मार्ग की मरम्मत शीघ्र प्रारंभ कराने और उज्जैन-गरोठ मार्ग की निर्माण गुणवत्ता की जाँच के दिये निर्देश
शहपुरा (भिटौनी) टोल पर अस्थायी रूप से बंद होगा टोल संग्रह –

भोपाल-जबलपुर मार्ग पर शहपुरा रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके चलते शहपुरा स्थित टोल पर लिए जा रहे टोल को लेकर स्थानीय समुदाय में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। मंत्री श्री सिंह ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शहपुरा (भिटौनी) टोल नाके पर अस्थायी रूप से टोल संग्रह बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और गुणवत्ता पर विशेष समीक्षा का अधिकारियों को निर्देश दिए.








