देश

कल अधिवक्ता, आज निगम कर्मचारी बिफरे, काली पट्टी लगाकर किया कामकाज, गेट के सामने धरना

कटनी, यशभारत। कल अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद आज प्रत्युत्तर में नगर निगम कर्मचारियों ने सुबह से मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी नगर निगम के अंदर वाले गेट पर धरना देते हुए काली पट्टी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। कल और आज हुए आंदोलन का असर नगर निगम के सामान्य कामकाज पर पड़ता दिखलाई दिया। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे रात तक अधिवक्ताओं द्वारा किए गया प्रदर्शन के दौरान कतिपय निगम कर्मचारियों से कथित रूप से की गई बदसुलूकी को लेकर आज निगम कर्मचारी आक्रोशित नजर आए। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने निगम के चौकीदार के साथ बदसुलूकी की है और कुर्सियां फेंकते हुए कुछ कर्मचारियों से धक्कामुक्की की। इस बात पर आज कर्मचारी निगम के अंदर वाले गेट के पास धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने काली पट्टी धारण कर कामकाज किया। गौरतलब है कि अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद कल अतिक्रमण प्रभारी मानवेंद्र सिंह को पद से हटा दिया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर दूसरी तरफ नगर निगम कर्मचारी मानवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर अधिवक्ता अशोक जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।Screenshot 20261120 132025.WhatsApp2

Screenshot 20261120 130515.Photo Editor2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button