कटनी

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हथकुरी मोड़ पर हादसा, 8 युवक घायल

कटनी/पवई, यशभारत। पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथकुरी के मोड़ पर विगत दिवस एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दोपहर लगभग 2.30 बजे हुआ, जब पवई से मोहंद्रा की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सडक़ पर तीन बार पलटते हुए फिर सीधी हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकालकर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कटनी रिफर कर दिया। घायलों में रानू सिंह ठाकुर 20 वर्ष, पिता शिवशंकर ठाकुर, कुलदीप ठाकुर 20 वर्ष पिता मृगेंद्र ठाकुर, ध्रुव रघुवंशी 20 वर्ष पिता धर्मवीर रघुवंशी, नमन सोनी 19 वर्ष पिता दिनेश सोनी, प्रियांश रघुवंशी 18 वर्ष पिता रावेन्द्र सिंह, पियूष सोनी 20 वर्ष पिता शिवप्रसाद, पंकज सिंह 18 वर्ष पिता जयवीर सिंह एवं देवेंद्र सिंह रघुवंशी 20 वर्ष, पिता जीतेन्द्र सिंहए सभी निवासी कटनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी अधिक थीए जिसके चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सडक़ पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button