कटनी
राबर्ट लाइन में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, तीन जुआड़ी गिरफ्तार, 25 हजार 900 रूपये जब्त

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों को पकडक़र 25 हजार 900 रुपये नगर जब्त किए। माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि माधवनगर पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि राबर्ट लाईन में कुछ लोग फड़ जमाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 3 जुआरियों सुनील मूलजानी पिता चंद्रलाल मूलजानी निवासी हास्पिटल लाईन माधवनगर, वीरेन्द्र नागदेव पिता जुमरामल नामदेव खैबर लाईन माधवनगर एवं राजेश लखानी पिता बच्चूमल लखानी निवासी समदडिय़ा कालोनी माधवनगर को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जिनके पास व फड़ से 25 हजार 900 जब्त किए गए। आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।







