भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रोजेक्ट जल्द पूरे करने के निर्देश मंत्रालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक, सीवेज, सड़क और स्वच्छता कार्यों पर हुई चर्चा

नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रोजेक्ट जल्द पूरे करने के निर्देश

मंत्रालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक, सीवेज, सड़क और स्वच्छता कार्यों पर हुई चर्चा

भोपाल, यश भारत। मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने  निर्माण कार्यों के बाद सड़कों का व्यवस्थित पुनर्स्थापन सुनिश्चित करने और स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करने और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button