शिक्षक भर्ती पदवृद्धि की मांग को लेकर 31 अक्टूबर को भोपाल में आंदोलन वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जुटेंगे, सुबह 10 बजे से होगा प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती पदवृद्धि की मांग को लेकर 31 अक्टूबर को भोपाल में आंदोलन
वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जुटेंगे, सुबह 10 बजे से होगा प्रदर्शन
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 एवं वर्ग-3 के अभ्यर्थी एक बार फिर पदवृद्धि की मांग को लेकर राजधानी में आंदोलन करने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों द्वारा 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले अभ्यर्थी करीब दो महीने तक नीलम पार्क और लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अब एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर राजधानी में एकजुट होने की तैयारी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं, इसके बावजूद भर्ती में सीमित पद रखे गए हैं। इससे योग्य उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। वहीं शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों ने सरकार से रिक्त पदों के अनुसार भर्ती में पदवृद्धि करने की मांग उठाई है।







