कटनी

यशभारत ब्रेकिंग : रात में मिली युवती की लाश, सुबह तालाब में मिला प्रेमी का शव, प्रेम प्रसंग का मामला

कटनी, यशभारत। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबली टोला से 3 दिन पहले लापता 20 वर्षीय युवती सत्या निषाद की लाश दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए जाने के बाद आज सुबह प्रेमी युवक अनमोल मोड़ा की भी लाश मिलने से हडक़म्प मच गया। युवक की लाश भी उसी तालाब से बरामद की गई, जहां से बीती रात युवती की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग, शादी और बाद में आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक-युवती ने भागकर शादी की और जब परिजन राजी नहीं हुए तो तालाब में डूबकर सुसाइड कर लिया। अब इस मामले में रंगनाथनगर के साथ ही दमोह पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button