कटनी

इंजीनियर बनेगा सरस्वती स्कूल बरही का टॉपर छात्र सौरभ, सरकारी स्कूल के टीचर के बच्चे ने प्राइवेट स्कूल से हासिल किया मुकाम, 12वी के टॉपर अंश का जीएसटी अधिकारी बनने का सपना

बरही/कटनी, यशभारत।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित हुए 10वी के परीक्षा परिणाम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के छात्र सौरभ पिता प्रताप सिंह मार्को ने 98.80 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में आठवाँ स्थान हासिल कर समूचे प्रदेश में बरही को गौरान्वित किया है।
बरही के देवराखुर्द गांव के रहने वाले होनहार छात्र सौरभ के पिता प्रताप सिंह मार्को पेशे से सरकारी शिक्षक है, जो उमरिया जिले के पीएमश्री स्कूल अमरपुर में जनशिक्षक के पद में कार्यरत है, जबकि माँ अहिल्या सिंह मार्को गृहणी है। छात्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के बेहतर माहौल और अपने चचेरे भाई को देते हुए बताया कि वे इसी स्कूल से पढ़कर महाराष्ट्र में इंजीनियर हैं। और अपने भाई से मिली प्रेरणा से वे खुद इंजीनियर बनने का की बात करते हुए बताया कि स्कूल के सकारात्मक माहौल और आचार्यों से मिले मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है।
ट्यूशन की नही पड़ी जरूरत

प्रदेश की मेरिट सूची में मुकाम हासिल करने वाले छात्र शौरभ के पिता जनशिक्षक प्रताप सिंह इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए बताया कि सौरभ को कभी भी ट्यूशन की जरूरत नही पड़ी, स्कूल में मिले मार्गदर्शन और बेहतर माहौल से यह सम्भव हो पाया है।

स्कूल में उत्साह और जश्न का माहौल
अंचल में सरस्वती स्कूल बरही का बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग स्थान है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल में उत्साह व जश्न का माहौल है। समिति के व्यवस्थापक के आर दुबे,
अध्यक्ष धन्नू लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष विपिन सोनी,
सचिव रामावतार अग्रवाल, प्रभाकर तिवारी, आचार्य विजय निगम, रविमोहन पांडेय, विवेक तिवारी सहित स्टाफ ने इस उपलब्धि पर छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है। स्कूल के व्यवस्थापक के आर दुबे के बताया कि आए परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वी, 12वी में 30 छात्र 90 फीसदी, 15 छात्र 95 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करते हुए स्कूल को समूचे क्षेत्र में गौरान्वित किया है।
ऑटो मैकेनिक के पुत्र अंश सोनी ने किया टॉप
कक्षा 12वी में स्कूल के गणित संकाय के छात्र अंश सोनी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 94.8 अंक अर्जित करते हुए अव्वल स्थान पर है। होनहार छात्र अंश के पिता दीपक सोनी लाला पेशे से मैकेनिक है। अंश का सपना जीएसटी अधिकारी बनना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। 12वी मैथ्स में दूसरे नम्बर पर छिन्दीया टोला निवासी प्रकाश अग्रवाल की होनहर बेटी अपर्णा अग्रवाल है, जिन्हें 92.2 फीसदी अंक अर्जित हुआ है और वे अब इंजीनियर बनना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button