कटनी

कटनी होकर चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिली राहत

कटनी, यशभारत। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से संचालित होगी। ट्रेन के कटनी, मैहर, सतना, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हालांकि भोपाल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं रहेगा। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संया 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर तक निर्धारित दिनों में कुल नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन हड़पसर स्टेशन से रात 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह इटारसी, दोपहर में पिपरिया और नरसिंहपुर होते हुए दोपहर 3:30 बजे मदनमहल पहुंचेगी। इसके बाद कटनी में शाम 4:50 बजे, मैहर में शाम 5:43 बजे और सतना में शाम 6:50 बजे ठहराव होगा। ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संया 01442 दानापुरहड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। दानापुर से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 6:25 बजे सतना, 6:50 बजे मैहर और शाम 7:40 बजे कटनी पहुंचेगी। आगे मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में ठहराव के बाद अगले दिन शाम 5:35 बजे हड़पसर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन को कुल 19 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। विशेष ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें छह शयनयान, 10 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन में विशेष किराया लागू रहेगा।
कल आएगी दुर्ग-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
इसी तरह रेलवे द्वारा दुर्ग से दिल्ली के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन कटनी मुड़वारा स्टश्ेान होकर चलेगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-दिल्ली स्पेशल ट्रेन कल 2 नवंबर को दुर्ग से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर शाम 19.20 बजे कटनी मुड़वारा तथा दूसरे दिन 3 नवम्बर को सुबह 08.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह टे्रन रायपुर, उसलापुर, शहडोल, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन में भी रूकेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button