मुख्य ख़बरें
भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत

रीवा।रीवा-सीधी मुख्य मार्ग स्थित भीटी स्टैंड बड़ागांव मोड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। जहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक रीवा से सीधी की ओर तीव्र गति से जा रहा था, तभी मोड़ पर उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना गुढ़ थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।







