Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

विवेक तन्खा के आवास पर जुटी प्रदेश कांग्रेस की टीम, संगठन को मजबूत करने पर जोर

जबलपुर/नई दिल्ली, यश भारत। दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के सरकारी आवास 78, लोधी एस्टेट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा। यहां आयोजित अनौपचारिक बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश के कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान चायपान के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, आरिफ बेग, राजेश यादव, पार्षद अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी और संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। 

इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अनौपचारिक चायपान के बहाने हुई इस मुलाकात को नेताओं ने सौहार्दपूर्ण और संगठनात्मक संवाद का हिस्सा बताया। बैठक में प्रदेश के नेताओं की सामूहिक भागीदारी को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और आपसी समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button