Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जमीन नहीं बची तो ‘अंगद का पैर’ कहां रखेंगे”, दिल्ली के रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का BJP पर तंज

यूपी के जरिए दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता- अखिलेश

(सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग ‘अंगद का पैर’ कहने की बात करते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि जब जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि काशी की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार को ‘डबल जीरो’ दिया है। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ”जब रामलीला मैदान में जनसभा होने जा रही थी तो उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि 1.27 लाख हिंदू भाइयों के वोट काट दिए गए हैं। यानी हर विधानसभा में 31 हजार वोट कम हुए हैं।” उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है।

यूपी के जरिए दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता- अखिलेश

अखिलेश ने कहा, ” उत्तर प्रदेश के जरिये सत्ता में आए लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, क्योंकि ‘यूपी वाले’ उन्हें करारा जवाब देकर विदाई देंगे।” अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां चुनाव लूटा गया और चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराकर वोट डलवाए गए।

हम 2022 में सरकार नहीं बना पाए, 

उन्होंने कहा, ”हम इंडिया गठबंधन के लोग रुकने वाले नहीं हैं। हम 2022 में सरकार नहीं बना पाए तो इसकी वजह यह चोरी है।” सपा प्रमुख ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग विश्वगुरु बनने की बात करते थे, वे मतदाता सूची में चोरी करते हैं। यादव ने कहा कि लोग लोकतंत्र को बचाने जा रहे हैं और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।

उन्होंने कहा, ”रामलीला मैदान ‘लोकतंत्र की हल्दीघाटी’ बन गया है, नया इतिहास लिखा जा रहा है; ‘परिवर्तन’ कभी भी आ सकता है।” अखिलेश ने कहा, ” अगली पीढ़ी उन पर बरसाई गई हर लाठी और दिए गए हर जख्म का बदला लेगी, भाजपा खुद को बचा नहीं पाएगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button