Top-5कटनीजबलपुरदेशमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

पिता की मौत के सदमे में 15 वर्षीय बेटी ने भी दम तोड़ा,सांप के काटने से हुई थी पिता की मौत

जबलपुर, यश भारत। सिहोरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सांप के काटने से पिता की मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पिता की मौत की खबर और घटना से बच्ची गहरे सदमे में थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बरखेड़ा निवासी करीब 30-35 वर्षीय रामस्वरूप कोल को सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान परसों उनकी मौत हो गई।
पिता की मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कोल की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक पिता को सांप के काटने और फिर उनकी मौत से बच्ची गहरे सदमे में थी। कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन उसकी मौत सदमे के कारण होना बता रहे हैं, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button