कटनी

9 अक्टूबर से माधवनगर में गूंजेगा हरेमाधव का जयघोष

दो दिवसीय वर्सी पर्व में शोभायात्रा, सत्संग, अमृत वर्षा और भंडारा; देशभर से आएगी संगत

9 अक्टूबर से माधवनगर में गूंजेगा हरेमाधव का जयघोष

दो दिवसीय वर्सी पर्व में शोभायात्रा, सत्संग, अमृत वर्षा और भंडारा; देशभर से आएगी संगतIMG 20260923 WA0067 IMG 20260923 WA0068

कटनी, यशभारत। माधवनगर में 9 और 10 अक्टूबर को होने वाले हरेमाधव वर्सी पर्व की तैयारियों को लेकर हरेमाधव दरबार साहिब में आम बैठक हुई। जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के सानिध्य में हुई बैठक में सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभालीं।
9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पुष्प सुसज्जित रथ में सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की शोभायात्रा निकलेगी। ढोल-नगाड़ों और विभिन्न संगठनों की प्रस्तुतियों के साथ यात्रा हरेमाधव दरबार परिसर पहुंचेगी। शाम 7 बजे शब्द-कीर्तन और भजनों का आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अमृत वर्षा के साथ आध्यात्मिक सत्संग और इसके बाद आम भंडारा होगा।
देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं, भवनों, स्कूलों और अन्य स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। बाबा माधवशाह चिकित्सालय में नागपुर, जबलपुर और रायपुर सहित अन्य शहरों के विशेषज्ञ चिकित्सक नि:शुल्क सेवाएं देंगे और दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। वर्सी पर्व के दौरान 8 से 11 अक्टूबर तक माधवनगर रोड रेलवे स्टेशन पर दूरगामी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की स्वीकृति मिलने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button