सेवा, समर्पण एवं संगठन की एकजुटता का संदेश्र, जायंट्स फेडरेशन 7 का यूनिट अवार्ड समारोह, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए ग्रुपों एवं पदाधिकारियों का सम्मान

कटनी। समाजसेवा को समर्पित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 के तत्वावधान में यूनिट अवार्ड का कार्यक्रम जायंट्स कटनी सहेली के सौजन्य से 31 अक्टूबर शनिवार को स्काईलाइट, शंभू टॉकीज रोड, जोवियल स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों के रूप में फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा, फेडरेशन उपाध्यक्ष रणवीर करण, यूनिट डायरेक्टर श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, ग्रुप उपाध्यक्ष मनीष गौतम एवं ग्रुप संस्थापक श्रीमती गीता जोशी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जबलपुर, सतना एवं कटनी सहित विभिन्न शहरों से आए जायंट्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना
इस अवसर पर वर्ष भर किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रुपों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। यूनिट डायरेक्टर श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव द्वारा बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड, बेस्ट ग्रुप अवार्ड, बेस्ट सेवा सप्ताह अवार्ड, बेस्ट बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अवार्ड, बेस्ट अध्यक्ष एवं बेस्ट सचिव सहित विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए। समारोह में सेवा, समर्पण एवं संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया। सभी सदस्यों ने सामाजिक कार्यों को और अधिक सक्रियता एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थाओं का सम्मान सराहनीय : अशोक विश्वकर्मा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। पीडि़त मानवता की सेवा के साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्थाओं का सम्मान काबिले तारीफ है। इससे सामाजिक संस्थाओं का उत्साह बढ़ता है और अन्य संगठनों को प्रेरणा मिलती है। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 की पूरी टीम को अपनी ओर से साधुवाद दिया। उन्होंने आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करते रहने का आव्हान किया।
इनकी रही सहभागिता
इस अवसर पर फेडरेशन सचिव श्रीमती सुषमा गोस्वामी, फेडरेशन ऑफिसर श्रीमती दीपाली गुप्ता, श्रीमती रंजिश गोयनका, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती आशा दीक्षित, श्रीमती रितु तिवारी, श्रीमती अलका वर्मा की उपस्थिति रही, साथ ही जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी यूनिट के अध्यक्ष बसंत यादव, सचिव शिवराज गोस्वामी एवं कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अनेक सदस्यों की सहभागिता रही।






