जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित: 6525 पदों पर चयन, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

भोपाल यश भारत । मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने पुलिस आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। गृह विभाग के अंतर्गत कुल 7500 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 6525 पदों (87% मुख्य भाग और 14% ओ.बी.सी. पदों के साथ) के लिए चयन सूची 09 अप्रैल 2026 को घोषित की गई। यह परिणाम नॉर्मलाइज्ड इक्वि-परसेंटाइल (NEP) पद्धति के आधार पर प्रथम चरण की लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के अंकों को मिलाकर तैयार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती के लिए प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित लिखित परीक्षा में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 57,985 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र हुए थे। अभ्यर्थी अपना विस्तृत परीक्षा परिणाम ई.एस.बी. की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति की अगली प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button