नंदीश्वर दीप महामण्डल विधान का समापन, धर्म प्रभावना के लिए धूमधाम से निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

कटनी, यशभारत। श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्री 1008 नंदीश्वर दीप महामण्डल विधान के समापन अवसर पर धर्म प्रभावना के लिए श्रीजी की भव्य शोभायात्रा महावीर चौक से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, मेन रोड जयदयाल रोड साधूराम हाईस्कूल के सामने से होते हुये कीर्ति स्तंभ के सामने समाप्त हुई। यात्रा में आगें धार्मिक धुन बजाते हुये बैण्डएजय जयकार के नारे लगाते धर्मानुरागी बन्धु, एवं रथ पर सवार श्रीजी के साथ पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन बड्डे, मंत्री अजीत सिंघई, उपाध्यक्ष सुकमाल जैन, सहमंत्री मनीष जैन, अनिल सिंघई, धन्यकुमार सत्कार, बल्ली जैन, सत्येन्द्र जैन, मनोज जैन, प्रकाश डेहरिया, विकास जैन, संतोष जैन के साथ धर्मानुरागीबंधु एवं माताओं बहनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया।
वर्ष में तीन बार आते हैं अष्टांहिका महापर्व
विधानकर्ता पंडित विकास शास्त्री ने बतलाया कि अष्टांहिका महापर्व वर्ष में तीन बार आते है। इस महापर्व पर धर्मानुरागी बंधुओं एवं माताओं बहनों द्वारा सिद्धों की अराधना की जाती है। कार्यक्रम में पुण्र्याजक परिवार प्रसन्न कुमार जैन, श्रीमति चंदारानी जैन, अनुराग जैन, श्रीमति अर्चना जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, अनुदिशा जैन, अर्हन जैन, कैलाश सोगानी, श्रीमति सीमा सोगानी, संदेश जैन, डॉ शिखर जैन, अलका जैन, सरिता जैन, तारा बाई जैन, सुनीता जैन, श्रीमति चन्द्रप्रभा जैन, डॉ के के जैन, योगेश जैन, राजेश पाटनी, मुकेश कौशल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होकर धर्मलाभ लिया।







