हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म आज, हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट होगा घोषित
कल शाम 4 बजे जारी होंगे परीक्षा परिणाम, ऑनलाइन देख सकेंगे अपने अंक

हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म आज, हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट होगा घोषित
कल शाम 4 बजे जारी होंगे परीक्षा परिणाम, ऑनलाइन देख सकेंगे अपने अंक
कटनी,यशभारत । हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 में शामिल हुए विद्यार्थियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा परीक्षा परिणाम 12 जून को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं परिणाम जारी होने के बाद मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थी अपने रोल नंबर की सहायता से अंकसूची एवं परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की उत्सुकता भी समाप्त हो जाएगी।
मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परीक्षा परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।







