भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर 10 महीने तक शारीरिक शोषण: भोपाल के जूनियर डॉक्टर पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर 10 महीने तक शारीरिक शोषण: भोपाल के जूनियर डॉक्टर पर मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहांनाबाद स्थित एक नर्सिंग होम में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर पर उसी संस्थान की 25 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक उसका लगातार शारीरिक शोषण किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैरसिया क्षेत्र की निवासी पीड़िता शाहजहांनाबाद के एक नर्सिंग होम में नर्सिंग स्टाफ थी। यहीं उसकी पहचान जूनियर डॉक्टर अजय विश्वकर्मा से हुई। पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का भरोसा दिलाया। जिसके बाद 3 मार्च 2022 को आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को ईदगाह हिल्स स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया, जहां उसने पहली बार उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी उसे बार-बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा और हर बार जल्द शादी का झूठा आश्वासन देता रहा।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने डॉक्टर पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जूनियर डॉक्टर अजय विश्वकर्मा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button