बरगी डैम हादसा ,सांसद विवेक तंखा ने रद्द किया विदेश दौरा,पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
जबलपुर,यश भारत

बरगी डैम हादसा ,सांसद विवेक तंखा ने रद्द किया विदेश दौरा,पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
जबलपुर,यश भारत । बरगी डैम में हुई भयावह त्रासदी के बाद राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया है। वे कल सुबह जबलपुर पहुंचकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनके दुख में सहभागी बनेंगे।
सांसद तंखा ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहकर उनका हौसला बढ़ाएंगे और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग देंगे। इसके साथ ही वे अस्पताल जाकर भर्ती घायलों से भी मिलेंगे और उन्हें इस असहनीय दुख से उबरने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में प्रभावित सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वे प्रशासन से बातचीत करेंगे।
विवेक तंखा ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दुखद घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।







