कटनी

102 परिवारों को मिला अपना आशियाना

आवंटन पत्र मिलते ही खिले चेहरे; दो परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश

102 परिवारों को मिला अपना आशियाना

प्रेमनगर में लॉटरी से आवास आवंटन

आवंटन पत्र मिलते ही खिले चेहरे; दो परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेशIMG 20260909 WA0093 IMG 20260909 WA0096

कटनी, यशभारत। किसी के लिए यह सिर्फ मकान का नंबर था, तो किसी के लिए वर्षों से देखा जा रहा अपना घर। बुधवार को प्रेमनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 102 परिवारों को आवास आवंटित किए गए। लॉटरी के जरिए हितग्राहियों ने स्वयं आवास क्रमांक चुना और इसके बाद उन्हें आवंटन पत्र सौंपे गए।
पर्ची निकलने के साथ ही हितग्राहियों में उत्साह नजर आया। अपना आवास मिलने की खुशी कई परिवारों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। आर्थिक परिस्थितियों के बीच पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह दिन खास रहा।
आवास आवंटन के बाद सुभाष कुरिल और सीमा श्रीवास्तव ने अपने-अपने नए घर में कलश पूजन और जल अर्पण कर गृह प्रवेश किया। नए घर की दहलीज पर परिवारों ने इसे जीवन की नई शुरुआत बताया और योजना के माध्यम से आवास मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, निगमायुक्त तपस्या परिहार मौजूद रहे। महापौर ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए आवासों और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।
निगम प्रशासन ने आवास के उपयोग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित राशि जमा होने के बाद आधिपत्य पत्र जारी किया जाएगा। आवास को किराये पर देने या अपात्र व्यक्ति को रहने देने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल, उपयंत्री जेपी सिंह बघेल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button