जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आगमन शनिवार को

जबलपुर यशभारत।मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. श्रीमती रागिनी नायक 13 सितम्बर शनिवार को जबलपुर आगमन हो रहा है।

दोनों वरिष्ठ नेता शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “भारतीय संविधान एवं सामाजिक न्याय” विषयक 6 साप्ताहिक निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

यह समारोह 14 सितम्बर 2025 (हिंदी दिवस), प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, मानस भवन, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा।

श्री सिंघार 13 सितम्बर की शाम 7:45 बजे वंदे भारत ट्रेन से जबलपुर पधारेंगे।
डॉ. रागिनी नायक 13 सितम्बर की दोपहर 3:00 बजे इंडिगो फ्लाइट से दुमना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button