होटल एंड रेस्टोरेंट डेवलपर एसो. का मेगा ट्रेड फेयर शुरू
जबलपुर की व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति

जबलपुर, यशभारत। होटल एंड रेस्टोरेंट डेवलपर एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ हो चुका है। यह चार दिवसीय आयोजन 10 जनवरी से होटल रॉयल ऑर्किड में प्रारंभ हुआ है, जिसमें होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों, निवेशकों और विशेषज्ञों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। यह आयोजन जबलपुर के व्यापारिक परिदृश्य के साथ-साथ होटल उद्योग के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि फेयर में भाग लेने वाले सभी स्टॉलों को पूर्व निर्धारित स्टॉल लिस्ट के अनुसार व्यवस्थित रूप से लगाया गया है, जिससे आगंतुकों को विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके। इस ट्रेड फेयर में 100 से अधिक एग्ज़ीबिटर्स अपने स्टॉल के माध्यम से भाग ले रहे हैं, वहीं शहर और आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक होटल व्यवसायियों की सहभागिता सुनिश्चित हुई है।

ट्रेड फेयर में होटल इंडस्ट्री से जुड़े किचन इक्विपमेंट, क्रॉकरी, फर्नीचर, आर्किटेक्चरल सेवाएं, इंटीरियर डिजाइनिंग, बेड शीट्स, बाथ फिटिंग्स, इलेक्ट्रिफिकेशन, सोलर कंपनियां, वाटर सप्लायर्स सहित अनेक आधुनिक सेवाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे न केवल होटल संचालकों को नवीन तकनीकों और ट्रेंड्स की जानकारी मिल रही है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी अपने उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह ट्रेड फेयर ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की अवधारणा को भी प्रोत्साहित करेगा। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ होटल उद्योग और व्यापारिक क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों, नेटवर्किंग मीट्स और अनुभव साझा करने के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन जबलपुर की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, नए निवेश को आकर्षित करने और होटल व पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। व्यापारियों और होटल व्यवसायियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन फेयर स्थल पर पहुंच रहे.







