जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में अवैध शराब का गोरखधंधा : महिला तस्कर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और दो थानों की पुलिस ने दी दबिश, शराब का जखीरा बरामद

 

जबलपुर, यशभारत। क्राईम ब्रांच तथा हनुमानताल और शहपुरा थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महिला तस्कर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 55 लीटर कच्ची एवं 225 पाव देशी शराब जब्त की गयी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि सूचना मिली कि शेरू सोनकर अपने घर के पीछे भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने शेरू सोनकर उर्फ आनंद सोनकर 38 वर्ष निवासी प्रेमसागर को दबोचकर 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसी प्रकार क्राईम ब्रांच ने 48 वर्षीय महिला निवासी बाबाटोला को दबोचकर 64 पाव कीमती लगभग 6 हजार रूपये की शराब जब्त की। इसी प्रकार शहपुरा पुलिस ने पान गुटके के टपरे पर दबिश देते हुये राजा बाल्मीकी उर्फ अनुज 32 वर्ष निवासी ग्राम नटवारा के कब्जे से 161 पाव देशी शराब के कीमती लगभग 13 हजार 880 रूपये कीे जप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button