जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

उपभोक्ताओं के साथ मिलकर जलाई होली

जबलपुर यश भारत।शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय – SE सिटी सर्किल का घेराव किया और स्मार्ट मीटर की होली जलाकर केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और बिजली विभाग की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।

सरकार और विभाग की साज़िश

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर घोटाला केवल तकनीकी अनियमितता नहीं बल्कि यह केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और बिजली विभाग की सुनियोजित मिलीभगत का परिणाम है।

बिजली विभाग ने इन आदेशों को लागू कर न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला, बल्कि जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डाला।

*कांग्रेस के पाँच गंभीर सवाल

1. उपभोक्ताओं का डेटा विदेश क्यों भेजा गया?
2. बिना DPIIT प्रमाणपत्र के ठेका कैसे दिया गया?
3. पाकिस्तानी संबंधों वाली कंपनियों को काम क्यों सौंपा गया?
4. अधिकारियों के बच्चे और रिश्तेदार उन्हीं कंपनियों में विदेश में क्यों कार्यरत हैं?
5. इंदौर में अयोग्य पाई गई कंपनी भोपाल और जबलपुर में योग्य कैसे घोषित कर दी गई?
स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए।

जब तक बिजली उपभोक्ताओं को सवालों के ठोस एवं संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाते, तब तक स्मार्ट मीटर का कोई भी इंस्टॉलेशन जबलपुर शहर में स्वीकार्य नहीं होगा।

“जब तक केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और बिजली विभाग जनता को जवाब नहीं देते और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जबलपुर में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे।

घेराव प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक लखन घनघोरिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अंसारी,बलवंत सिंह गुर्जर रविन्द्र कुछवाह,, राजेंद्र पिल्लई,प्रमोद पटेल, यश घनघोरिया,सलिल चौकसे, कपिल श्रीवास्तव, आजम खान, गुलाम हुसैन, प्रमोद पटेल, रितेश बंटी गुप्ता, आरिफ बेग,अनुज श्रीवास्तव, टीकाराम कोस्टा, अशोक यादव, रामदास यादव, ,मनोज नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और बिजली उपभोक्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button